गालूडीह : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की घाटशिला प्रखंड इकाई की ओर से बुधवार को घाटशिला प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की अनुपस्थिति में बीपीओ मुरली मोहन मुंडा को एक ज्ञापन सौंपा गया. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञापन में कहा गया है कि विभागीय कार्य में निजी मोबाइल का इस्तेमाल ना करना, प्रतिदिन बायोमीट्रिक उपस्थिति हेतु निजी मोबाइल इस्तेमाल ना करके सरकार द्वारा दिये गये टैब का ही उपयोग करना. परंतु प्रखंड के प्रायः सभी विद्यालयों में सरकार द्वारा दी गई टैब की स्थिति प्रायः खराब हो चुकी है, जिससे शिक्षक निजी मोबाइल से विभागीय कार्य करने को बाध्य हैं. निजी मोबाइल के इस्तेमाल में कई शिक्षकों का मोबाइल फोन खराब भी हो रहा है. ज्ञापन के जरिये विभाग को सूचित किया गया कि आने वाले समय में यदि विभागीय कार्य के लिए टैब एवं अन्य संसाधन मुहैया नहीं कराये जाते तो उन्हें निजी मोबाइल से विभागीय कार्य पूरी तरह बंद करना पड़ेगा, साथ ही शिक्षक कोर्ट की शरण भी लेने को बाद्ध होंगे. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञापन सौंपने जाने वाले लोगों में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार घोष, कोषाध्यक्ष रवींद्र नाथ बारिक, मांझी मंगल हांसदा, आनंदमय बारिक, सुनील गोराई, खेलाराम हांसदा, अरुण मानकी, मृगांक नायक, देवराज सीट, शिप्रा दत्ता, प्रियतमा मंडल, सुब्रतो सीट, तारिणी शंकर प्रधान, माथुर चंद्र धावड़िया, राजेश एक्का, सुनीति टोपनो, पायल सरकार, साजिद अहमद, उत्पल चक्रवर्ती, सुनील गोराई, सुधीर कुमार आचार्य, अनिता महतो, नलिनी सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे.














