
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर नगर पंचायत क्षेत्र के हर वार्ड में नियमित साफ सफाई करने, फॉगिंग मशीन चलाने और ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव कराने की मांग पर शनिवार को आरटीआई कार्यकर्ता विक्रम सिंह चौहान ने एक दिवसीय धरना दिया. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारीयों की लापरवाही के कारण नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण इस महामारी के समय बुनियादी सुविधा पाने से वंचित है. कहा कि विगत एक वर्ष से नगर पंचायत क्षेत्र में फॉगिंग मशीन नही चला है, जन प्रतिनिधि और पदाधिकारियों का कहना है कि मशीन खराब है जिस कारण फॉगिंग नही किया जा रहा है. विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि नपं क्षेत्र में हर वर्ष फिजूल योजनाओं में लाखों रुपये खर्च की जा रही है परंतु फॉगिंग मशीन की मरम्मत कराने में विभाग असमर्थ है. कहा कि नपं पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण लाखों की लागत से खरीदी गई सफाई वाहन (ई रिक्शा) मरम्मत के अभाव में पड़े पड़े नष्ट हो रही है. उन्होंने नगर पंचायत के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को उपेक्षित करने के उन्होंने कोविड- 19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए घर पर ही धरना देकर सोशल मीडिया के माध्यम से उपायुक्त को दी है और जन समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है.





