
चाकुलिया : चाकुलिया में पदस्थापित नए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव का चाकुलिया प्रखंड के मुखिया संघ ने प्रखंड सभागार में एक सादे समारोह में गुलदस्ता देकर स्वागत किया. मौके पर बीडीओ ने सभी मुखियाओं को विकास कार्य में भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया है. इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह चंन्दनपुर पंचायत के मुखिया दाखिन किस्कू, जयराम हेम्ब्रम, बिश्वनाथ हांसदा, दमयंती मुर्मू, मंजूला मुर्मू, रेणुका मुंडा, प्रभाष हांसदा, हरगोविंद सिंह, रिदानाथ मुर्मू, कुन्ती मांडी, हीरामोनी हांसदा, कान्हाई लाल मांडी समेत अन्य मुखिया उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







