जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा प्रतिमा गोराई ने 96.6 फीसदी अंक लाकर जिले के टॉप 5 में जगह बनाकर पूर्वी सिंहभूम का नाम रौशन किया है. प्रतिमा गोराई बागबेड़ा की रहने वाली है. उसके पिता इडली डोसा बेचते है. वे इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देती है. प्रतिमा ने बताया कि उनके माता पिता ने हमेशा उनकी हिम्मत बढ़ाई, जिससे वे कभी निराश नहीं होती थी. वहीं विद्यालय के गुरुजनों ने भी उसे बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया. उन्होंने बताया कि आगे चलकर वह अपने माता पिता के सपनों को पूरा करेंगी.














