
मुसाबनी: मुसाबनी की बीडीओ सह सीओ सीमा कुमारी सोमवार को गोहला गांव के पास आता देख बालू से लदा ट्रैक्टर चालक गाड़ी की चाभी लेकर वहां से भाग निकला. यह जानकारी बीडीओ सीमा कुमारी ने दी है. उन्होंने बताया कि गोहला घाट से बालू माफिया द्वारा ट्रैक्टर संख्या Jh-05BB-3536 से बालू ढोया जा रहा था. उन्हें देख कर ट्रैक्टर चालक वहां ट्रैक्टर को खड़ा कर चाभी लेकर भाग निकला. बताया कि ट्रैक्टर पर लदा बालू अवैध होने की आशंका पर वे ट्रैक्टर संख्या मुसाबनी थाना को जानकारी देकर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है. समाचार लिखे जाने तक ट्रैक्टर को पुलिस जब्त नही किया है. बीडीओ के इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. वही बीडीओ के फील्ड भ्रमण करने से अवैध रूप से बालू का दोहन करने वाले लोगों के बीच हड़कंम मचा हुआ है. विदित हो की स्वर्णरेखा नदी से बालू माफिया द्वारा रात और दिन में विभिन्न वाहनों से बालू की अवैध ढुलाई की जा रही है. अवैध रूप से बालू ढुलाई होने से सरकार को लाखों का राजस्व का नुकसान हो रहा है. बीडीओ सीमा कुमारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध बालू ढुलाई पर अंकुश लगाने की प्रयास कर रही है. बीडीओ के इस रवैया से बालू माफियाओं में हड़कंम मचा हुआ है.






