चाकुलिया: चाकुलिया थाना परिसर में शुक्रवार को होली और रमजान के मद्देनजर शांति समिति की बैठक घाटशिला के एलआरडीसी निद निखिल सुरीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने पर्व पर बिजली व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त रखने की मांग की है. बैठक को संबोधित करते हुए एलआरडीसी निद निखिल सुरीन ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है. होली और रमजान पर्व आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं. उन्होंने कहा कि चाकुलिया का एक इतिहास रहा है कि यहां के हर समुदाय के लोग आपसी एकता और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाते हैं. आगे भी इसी तरह से पर्व को मनाएं. उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है रंग खेले पर रासायनिक रंग से ना खेलें. (नीचे भी पढ़ें)
अगर कही रसायनिक रंगों की बिक्री होने की सूचना मिले तो इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि समय रहते प्रशासन कार्रवाई कर सके. उन्होंने लोगों से अपील किया कि 14 मार्च को होली और रमजान के मद्देनजर दोनों ही समाज सामंजस्य बनाएं रखें और आपसी एकता के साथ पर्व मनाएं. मौके पर नगर पंचायत पदाधिकारी चंदन कुमार, सीओ नवीन पूरती, थाना प्रभारी संतोष कुमार, प्रमुख धनंजय करूणामय समेत अन्य ने भी संबोधित किया. बैठक का संचालन रविन्द्र नाथ मिश्रा ने किया. अवसर पर दिनेश सिंह, समीर दास, बलराम महतो, अमित भारतीय, रामाकांत शुक्ला, राजेश नामाता, मो मिन्हाज, परमानंद सिंह, मो गुलाब, मो अफजल, रसीद खान समेत अन्य उपस्थित थे.














