चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के शिल्पी महल क्लब मैदान में विधायक समीर मोहंती ने विधायक निधि से स्वीकृत तीन कमरों के निर्माण कार्य की नारियल फोड़ कर शुरुआत कराई. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री मोहंती ने कहा कि क्लब के सदस्यों की मांग पर उन्होंने योजना की स्वीकृति दी है. उन्होंने कहा कि तीन कमरों का निर्माण हो जाने से क्लब को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत होगी. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर रवीन्द्रनाथ विश्वास, तपन पाणि, दिवाकर घटवारी, दिलीप दास, संजय घोष, शक्ति पद दास, सचिन नायक, सुजीत दास, रवि दास, दिलीप ओझा, दीप चक्रवर्ती, आशीष ज्योति, मिथुन कर, उत्पल दास, पप्पू कुमार, माणिक बेरा, तरुण महतो समेत अन्य अनेक लोग उपस्थित थे.



