जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वालली कंपनी टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के नए प्रबंध निदेशक जगजीत सिंह ने अपना योगदान दिया और कंपनी यूनियन के साथ परिचयात्मक बैठक जमशेदपुर के सिदगोड़ा बारा सभागार में संपन्न हुई. यूनियन के सभी सदस्यों से बारी बारी परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जमशेदपुर में ही पले बड़े है पढ़ाई लिखाई से लेकर सभी चीजें जमशेदपुर में संपन्न हुई है. यूनियन और कर्मचारियों को साथ में लेकर कंपनी को और आगे ले जाना है. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने भरोसा दिलाया कि यूनियन और कर्मचारियों का पूरा सहयोग कंपनी को बढ़ाने में जो भी कार्य होगा उनको बखूबी निभाया जाएगा. प्रबंधन और यूनियन तालमेल के साथ आगे बढ़ेगी. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और सभी सदस्यों ने बुके देकर अपने नए प्रबन्ध निदेशक का स्वागत किया. बैठक में जीएम अश्वनी कुमार, चीफ एच आर संजय मजूमदार, यूनियन की ओर से संजीव कुमार सिंह, दिनेश कुमार, त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, शशि वीर राणा, रमेश चौधरी, अनीश झा, आर रवि, बी डी सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद उपाध्याय, रंजन मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, हरिशंकर प्रसाद उपस्थित थे.



