जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से अपने पूर्व अध्यक्ष और बिहार झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के बड़े मजदूर नेता अब्दुल बारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. उनकी हत्या 28 मार्च 1947 को कर दी गयी थी. जमशेदपुर से पटना जाने के दौरान उनकी हत्या की गयी थी. उनकी पुण्यतिथि पर गुरुवार को श्रद्धांजलि दी गयी. इस श्रद्धांजलि सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष आमोद कुमार दुबे मौजूद थे. इसके अलावा काफी संख्या में कमेटी मेंबर और यूनियन के स्टाफ भी मौजूद थे, जिन्होंने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके बताये आदर्शों का अनुपालन करने का संकल्प लिया गया.














