चाकुलिया: ओलचिकी हूल बैसी द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड बंद के मद्देनजर चाकुलिया स्टेशन पर इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 8 घंटे तक रूकी रही, जैसे ही यात्रियों को सूचना मिली कि इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन चाकुलिया से वापस खड़गपुर की ओर जाएगी तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. दर्जनों यात्री स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर से बात की और मांग किया की ट्रेन आगे जाएगी तो ठीक है वरना ट्रेन चाकुलिया में ही रूकी रहेगी. स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को काफी समझाने का प्रयास किया परंतु यात्री मानने को तैयार नहीं थे. स्टेशन मास्टर ने एक यात्री को दुरभाष पर खड़गपुर रेलवे के एक अधिकारी से बात कराया,अधिकारी ने यात्री को आश्वस्त किया की इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन आगे टाटानगर तक जाएगी, जिसके बाद आक्रोशित यात्री शांत हुए.(नीचे भी पढ़े)
वही ट्रेन के यात्रियों के लिए स्थानीय समाजसेवी और युवा समाजिक कार्यकर्ता स्टेशन पर शाम तक डटे रहें. समाजसेवियों ने सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों के बीच दुध,पानी, बिस्किट,मुढ़ी और मिक्चर का वितरण किया. यहां के समाजसेवी और समाजिक कार्यकर्ता की सेवा भाव से सभी यात्री काफी खुश थे. यात्रियों ने सभी को सेवा कार्य के लिए धन्यवाद दिया. चाकुलिया स्टेशन से शाम 6:27 बजे में जैसे ही स्टेशन से ट्रेन खुली यात्रियों ने राहत की सांस ली और यात्री हाथ हिलाकर सभी समाजसेवी और युवा समाजिक कार्यकर्ता का अभिवादन किया.











