
गुड़ाबांदा : राज्य के अपर आयुक्त मनरेगा के नेतृत्व में गुडाबांदा प्रखंड में राज्य स्तर पर गठित तीन सदस्यों के दल और जिला मनरेगा दल द्वारा संयुक्त रूप से मनरेगा से संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया गया. टीम द्वारा गुडाबांदा ग्राम पंचायत और सिंहपुरा पंचायत में मनरेगा योजना से सम्बंधित कार्यों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी, संबंधित पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, पंचायत के मुखिया, कनिय अभियंता, मनरेगा कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







