जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में 24 जुलाई को हुई चोरी की घटना का सिर्फ 12 घंटे में ही पुलिस ने उदभेदन करने में सफलता पायी है. पुलिस ने चोरी करने वाले शख्स जमशेदपुर के बर्मामाइंस टीआरएफ कंपनी के पास चूना भट्ठा के रहने वाले 26 वर्षीय पिबास महतो उर्फ भोकू को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पुलिस ने काला एवं बैगनी रंग का बैग, ताला तोड़ॉने वाला रॉड और नूकिला सा और तोड़ने का जुगाड़, लोहे का पाइप, पेचकस, एक मोबाइल, एक चांदी का कटोरी, पांच चांदी का सुपाड़ी, चांदी का पान का पत्ता, चांदी का सिक्का, भुग्तभोगी महिला का आधारकार्ड और एक छोटा सा पर्स बरामद किया है. टेल्को कॉलोनी चिन्मया स्कूल के पास रहने वाले निरंजन सिंह की पत्नी ने इसको लेकर एक केस 24 जुलाई को दर्ज कराया था. आवेदन दिये थे कि उनकी सासु मां की तबियत खराब है, जिसका ईलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है, जिन्हे देखने हेतु वे 23 जुलाई को सपरिवार टाटा मोटर्स अस्पलाल गई थी. अगले दिन सुबह 10.00 बजे जब वे वापस लौटी तो देखी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया है. गिरफ्तार पिबास महतो द्वारा स्वीकार किया गया है कि ये तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर टेल्कों कॉलोनी एवं आस-पास के क्षेत्रों में बन्द घर का रेकी कर ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. गिरफ्तार अभियुक्त पिबास महतो का पूर्व का अपराधिक इतिहास है, ये पूर्व में तीन बार चोरी एवं अन्य काण्डों में जेल जा चुके है. उसके खिलाफ बर्मामाइंस, टेल्को समेत कई थाना क्षेत्रों में कई अन्य मामले दर्ज है.






