चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के धोबाशोल गांव निवासी सोहराय मुंडा (30) ने गुरुवार को गांव से सटे रेलवे ट्रेक पर जाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर ट्रेक से सोहराय मुंडा के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीण और परिवार से पुछताछ करने पर पता चला कि सोहराय मुंडा का दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जिस कारण वह खुद रेलवे ट्रेक पर जाकर आत्महत्या कर ली।




