पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित नन बैंकिंग कंपनी में 8.75 लाख रुपये की संदेहास्पद चोरी का मामला प्रकाश में आया है. कंपनी के मैनेजर द्वारा कोवाली थाना में मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है .मिली जानकारी अनुसार हाता हल्दीपोखर मुख्य पथ पर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित नन बैंकिंग कंपनी नेबिफन्स लिमिटेड के मैनेजर किशोर सैनी ने सोमवार को कोवाली थाना में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में रखे 8.75 लाख रुपए नगद समेत लेपटॉप एवं चार्जर समेत अन्य सामानों की चोरी का मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत,डीएसपी पटमदा वचनदेव कुजूर एवं एसडीपीओ घाटशिला अजित कुमार कुजूर हल्दीपोखर पहुंचे और कंपनी के ऑफिस पहुंच जांच करते हुए कंपनी के मैनेजर समेत अन्य कर्मियों से पूछताछ करते हुए कंपनी के सारे कागजात को जब्त कर लिया है.(नीचे भी पढ़े)
मामले में प्रथम दृष्टया संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि चोरी की घटना संदेहास्पद है पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए सारे स्टाफ को पूछताछ हेतु कोवाली थाना लेकर गई है .कंपनी के मैनेजर किसोर सैनी ने बताया कि तीन दिन बैंक की छुट्टी होने के कारण मार्केट में कलेक्शन की 8.75 हजार रुपये की राशि कार्यालय में रखी हुई थी जो चोरी हो गई .मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है, जल्द घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा.


















