जादूगोड़ा : बीते 26 फरवरी से माताजी आश्रम में चल रहे चार दिवसीय रामकृष्ण जयंती सह आश्रम का वार्षिक उत्सव आज बुधवार को समापन हो गया.सुबह 9 बजे हरिनाम संकीर्तन के बाद धुलट के क्रम में चल चल चल कनाई चल,मायेर अंचल छेड़े चल संगीत गाते हुए पूरे हाता परिक्रमा की गई.दोपहर में महाप्रभु की भोग,आरती और दधि के साथ समापन हुआ जन्म महोत्सव. यहां जानकारी ही कि बीते 26 फरवरी को सम्पूर्ण दिन बिभिन्न अनुष्ठान के साथ रामकृष्ण जयंती मनाई गई. 27 को नवद्वीप के काकली घोष द्वारा पदावली कीर्तन का आयोजन किया गया. 28 को अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बुरुडीह, पोड़ा भालकी,डंरु, हेंसलबिल, छोटा आमादा,जुरिपहारी,पुट लुपुंग और भुमरी के कीर्तन मंडली ने भाग लिया.(नीचे भी पढ़े)
रामकृष्ण जन्म महोत्सव में देवघर से उदय महाराज,विशिष्ठ समाज सेवी शेखर दे,सुधांशु मिश्र,पूर्व पार्षद करुणामय मंडल,विधायक संजीव सरदार,पूर्व पार्षद चंद्रवती महतो,समाज सेवी सुनील महतो,मुखिया सुखलाल सरदार,पूर्व विधायक मेनका सरदार, समाज सेवी गणेश सरदार, समाजसेवी चित्तरंजन दास,समाजसेवी मनोज कुमार सरदार,समाजसेवी मनोज राम,मुखिया देवी भूमिज,डॉक्टर बृहस्पति मंडल,पूर्व सिविल सर्ज़ेन डॉक्टर अरविंद कुमार लाल,इंद्रजीत , स्वपन दे,शिशिर कर्जी, तरुण दे,तपन दे,शंकर चंद्र गोप,कृष्ण पद मंडल,तपन मंडल,राजकुमार साहू,विश्वामित्र खंडायत, महेश बियानी,निबरण मोदी,सनातन महतो,स्वपन मंडल,निताई महाकुड़,महितोष मंडल, सहदेब मंडल,सुधांशु मिश्र,कृष्ण गोप,बेवी मंडल,बुलु रानी मंडल,सुजाता मोरोल,लोचना मंडल,बन्दना मंडल,अंजलि मंडल,रीता रानी मंडल,रीना मंडल,अमित मंडल,झरना साहू,रविंद्र नाथ दास, तोड़ित मण्डल, मधुसूदन भट्टाचार्य, चीनू मा,कमल कांति घोष,सनत मंडल वही माताजी आश्रम हाता की ओर से रघु नन्दन बनर्जी,हीरालाल दे,दुलाल मुखर्जी और सुनील कुमार दे कार्यक्रम की सफलता में अहम योगदान दिया.



