गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया पंचायत अंतर्गत निमतल टोला निवासी प्रिय रंजन गिरि के घर के गोहाल के दरवाजे की कुंडी में लगा ताला तोड़ कर बीती रात अज्ञात चोरों ने दो गाय चोरी कर लिया। चोरी की घटना को लेकर प्रिय रंजन एवं उसके भाई सुजीत गिरि ने गालूडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। गाय चोरी के सूचना पर गालूडीह थाना के पुलिस स्थल जाकर मामले की जांच की। घटना के बारे में प्रिय रंजन गिरि ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ बगल में ही दूसरे कमरे में थे। रोजाना की तरह गोहाल के दरवाजे में ताला लगाया गया था। सुबह गोहाल की साफ-सफाई करने पहुंचा तो देखा कि कुंडी में लगा ताला टूटा हुआ है और एक गाय व एक बैल गोहाल में नहीं है। गोहाल में कुल छः गाय रहती है। जिसमें से दो बैल थे। गाय व बैल मिलाकर उनकी कीमत करीब 60 हजार होगी। चौक स्थित बैंक के सीसीटीवी को पुलिस अगर खंगालेगी तो शायद कुछ पता चल सकता है। चोरी की सूचना मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह भी जानकारी लेने निमतल टोला पहुंचे।





