चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित राणी सती मंदिर परिसर में राणीसती मेला आयोजन समिति के तत्वावधान में 22 अगस्त से दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव का आयोजन किया गया है. महोत्सव को लेकर समिति द्वारा मंदिर को भव्य रूप से सजावट और तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. समिति के सदस्य दिपक झुनझुनवाला ने बताया कि 22 अगस्त को संध्या 5 बजे मेंहदी उत्सव, रात्रि 8 बजे से रात्रि जागरण का कार्यक्रम है. (नीचे भी पढ़ें)
23 अगस्त सुबह 7 बजे मंगल आरती, 8 बजे जात पूजन, शाम 4 बजे से मंगल पाठ नृत्य नाटिका सहित, रात्रि 8 बजे श्रृंगार आरती, 8:30 में भंडारा का आयोजन किया गया है और देर रात्रि श्वेता अग्रवाल एंड ग्रुप द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे.











