जादूगोड़ा: भारत सरकार की संस्थान यूसिल की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के क्लब भवन में सीएसआर के नोडल अधिकारी सह यूसिल के कार्यकारी निर्देशक एमके सिंघई की पहल पर महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए सर्वाइकल कैंसर,एनीमिया, टीकारण व महिलाओं के पोषण समेत अन्य रोगों के बाबत एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के क्लब भवन में आयोजित समारोह में डॉक्टर बबीता साव ने गर्भाशय, बच्चेदानी में कैंसर के लक्षण, समाधान व बचाव पर अपनी राय रखी. साथ ही लक्षण पाए जाने पर सर्वाइवर कैंसर वैक्सीन एचपीभी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर डॉक्टर बबीता साव ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर संभोग के दौरान पुरुष के जरिए यह बीमारी महिलाओं के गर्भाशय या बच्चेदानी में पहुंचता है. (नीचे भी पढ़े)

इस जानलेवा बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है, एचवीपी वैक्सीन से बचा जा सकता है. सर्वाइकल कैंसर एचबीपी वायरस से फैलाता हैं. यह आपके शरीर के प्रतिरोधक क्षमता से आप ठीक हो सकते है. शुरुआत में रोकथाम नहीं करेंगे तो यह बीमारी जानलेवा हो सकती हैं. समारोह को डॉ एमके रजक, डॉ देवाशीष भट्टाचार्जी, संजीव रंजन, गिरीश गुप्ता, सीएसआर क़ॉडिनेटर जितेश कुमार, डॉक्टर शारदा कुमारी, डॉक्टर श्वेता ने एनीमिया व सुदानी हेंब्रम ने टीकारण के महत्व पर अपने अपने विचार रखे. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत कम्पनी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह मुख्य अतिथि डॉक्टर एमके रजक, गिरीश गुप्ता,जितेश कुमार, संजीव रंजन,डॉक्टर शारदा कुमारी, डॉक्टर बबीता साव, डॉक्टर देवाशीष भट्टाचार्जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण: इस सम्मेलन में डॉक्टर बबीता साव ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण से भी अवगत कराया तथा कहा कि गर्भाशय से ज्यादा सफेद पानी बहाना, बदबू आना,पेशाब का नहीं रुकना,ज्यादा थकान महसूस करना इसके लक्षण है. बीमारी का बड़ा रूप सामने आने पर सर्जरी या फिजियोथैरिपी से इलाज संभव है. (नीचे भी पढ़े)
कंपनी चन्द महीनों में मुफ्त में जरूरतमंदों को मुहैया कराएगी: मौके ओर आयोजित समारोह में प्रशासनिक अधिकारी गिरीश गुप्ता ने कहा कि कंपनी सी एसआर के तहत आने वाले चंद महीनों में मुफ्त में जरूरतमंदों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन उपलब्ध कराएगी. जिसकी मंजूरी कम्पनी के वरीय अधिकारियों से मिल चुकी है. जिसे जरूरतमंदों के बीच दो माह बाद बाटी जाएगी. इस कार्यक्रम में यूसिल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एमके रजक, गिरीश गुप्ता,संजीव रंजन, डॉक्टर शारदा कुमारी, जितेश कुमार, डॉक्टर बबीता साव, डॉक्टर देवाशीष भट्टाचार्जी, समेत आस पास के गांव की महिलाओं ने हिस्सा लिया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीएसआर कॉडिनेटर जितेश कुमार ने दिया. कार्यक्रम का संचालन गिरीश गुप्ता ने की.














