जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में कोरोना के दो वर्ष बाद डॉग शो का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. आपको बता दे कि लौहनगरी में कवल लोहा ही नहीं बनती है, बल्कि इस शहर की एक सबसे बड़ी खासियत ये भी यह इंवेंटफुल शहर है. यहां हर एक क्षण को लोग बड़े पैमाने पर मनाते है. यही कारण है कि झारखंड ही नहीं देश और विदेश में जमशेदपुर शहर एक अलग पहचान रखता है. जमशेदपुर कैनल क्लब में तीन दिनों तक चलने वाली डॉग शो की शुरूआत 6 जनवरी 2023 से होगी. जो 8 जनवरी तक चलेगी. गौरतलब है कि इस क्लब की शुरूआत 1977 में महज कुछ लोगों के साथ लेकर हुई थी. तब से लेकर आज तक लगातार जमशेदपुर कैनल क्लब प्रतियोगिता आयोजित करती आयी है. इस दौरान लोग अनोखे कुत्तों के अनोखे अंदाज देख सकेंगे.



