घाटशिला : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 सितंबर को घाटशिला में महान साहित्यकार स्व विभूति भूषण बंदोपाध्याय की जयंती मनाई जायेगी. स्थानीय गौरी कुंज उन्नयन समिति की ओर से मंगलवार को गौरी कुंज के तारा दास मंच पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त जानकारी दी गई. समिति की शिल्पी सरकार ने पत्रकारों को बताया कि हर वर्ष की भांति उनकी जयंती बेहतरीन ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए कमेटी ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली है. बताया गया कि रविवार, 10 सितंबर रविवार की सुबह 10:00 बजे से इस अवसर पर एक बांग्ला संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. 12 सितंबर को सुबह दस बजे माल्यार्पण के बाद रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा, साथ ही शाम सात बजे से विभूति भूषण बंदोपाध्याय की फिल्म चांदेर पहाड़ प्रदर्शित की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को प्रातः दस बजे से होने वाली संगीत प्रतियोगिता में केवल सभ्य एवं शालीन बांग्ला गाना अनिवार्य होगा. प्रतियोगिता में विभाजित वर्ग ग्रुप ए में केजी से लेकर कक्षा तीन तक, ग्रुप डी में कक्षा चौथा से लेकर कक्षा सात तक, ग्रुप सी में कक्षा आठ से लेकर कक्षा 10 तक, एवं ग्रुप डी में कक्षा 11 से लेकर आगे तक के प्रतिभागी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्रुप के लिए 4 पुरस्कार सुनिश्चित किये गए हैं. प्रतियोगिता में नामांकन के लिए सुनील सरकार (763118635), सुमना गुप्ता (9570199522), मानसी चटर्जी (977 184 1327), शंपा सरकार (9801376462) एवं शिखा रक्षित (94236 00161) से संपर्क किया जा सकता है. संगीत प्रतियोगिता में 8 सितंबर की शाम 7 बजे तक नामांकन कराया जा सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में तापस चटर्जी, वरुण राय, सुनील सरकार, मृणाल कांति विश्वास, सुमना गुप्ता, माधुरी चटर्जी, शिखा रक्षित, शंपा सरकार, कांतोलाल दास के अलावा कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे.














