घाटशिला : घाटशिला में शुक्रवार को महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा कर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की. महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत भी रखा है. घाटशिला के मऊभंडार शिव मंदिर मंदिर स्थित वट वृक्ष के नीचे व्रत रखने वाली महिलाएं पहुंचीं.(नीचे भी पढ़े)
महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की. वट वृक्ष की परिक्रमा की और वट वृक्ष में कलावा भी बांधा. विदित हो कि वट सावित्री का व्रत रखना और कथा सुनना शुभ और फलदाई होता है. इस व्रत को रखने और कथा सुनने से महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती रहने का वरदान प्राप्त होता है.



