
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर का रहनेवाला काजल पुलिस की गिरफ्त से एमजीएम अस्पताल से शुक्रवार सुबह फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कोर्ट के पास से धर दबोचा. पुलिस ने बताया कि एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज करवाया जा रहा था इसी क्रम में वह उल्टी के बहाने शौचालय गया और उसने अपने हाथ से हथकड़ी को निकाल लिया और चहारदीवारी कूदकर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे कोर्ट के पास से पकड़ लिया. गौरतलब है कि सीतारामडेरा में चोरी की घटनायें बढ़ने पर पुलिस ने गुरुवार रात छायानगर के रहनेवाले काजल को हिरासत में लिया था. इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार की सुबह जेल भेजने के पहले एमजीएम अस्पताल में उसको लेकर मेडिकल कराने गयी थी. जहां वह पुलिस से चंगुल से भागने में असफल रहा.



