रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:भाकपा माओवादी नक्सलियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना का सूचना मिलने के बाद गोइलकेरा पुलिस शव लाने की तैयारी कर रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोइलकेरा थाना अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती क्षेत्रों के पांता गांव निवासी चारों पूर्ति को गुरुवार की रात नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस को सूचना शुक्रवार को सुबह मिली. जिसके बाद गोइलकेरा पुलिस शव लाने के व्यवस्था की हैं.(नीचे भी पढ़े)
बताया जाता है कि मृतक चारो पूर्ति भाकपा माओवादी नक्सलियों का लेवी वसूली करने का काम करता था. इस मामले में वह जेल भी जा चुका है. जेल से छूटने के बाद फिर से नक्सलियों का लेवी वसूली करता था. समझा जा रहा है कि लेवी के वसुली में लेन देन के कारण नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी. बहरहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह नक्सलियों का लेवी वसूली करता था. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.



