जमशेदपुर : बिहार एसोसिएशन की ओर से राजेंद्र विद्यालय परिसर में स्व केदारनाथ सिंह शर्मा की स्मृति में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने फीता काट कर एवं स्व केदारनाथ सिंह शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत् उद्घाटन किया. इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एसके सिंह, महासचिव सीपीएन सिंह, राजेंद्र विद्यालय की प्रिंसिपल अनिता तिवारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

श्री राय ने रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं को अपनी शुभकामनाएं प्रदान कीं. रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह, बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रिन्सिपल संजय राय, बिहार एसोसियेशन के संयुक्त सचिव अमरेश सिन्हा, सदस्य भवेश कुमार, राम उदय प्रसाद सिंह, कुमार दीप, शशि पूजन, आशीष कुमार चौधरी आदि अनेक लोग शिविर में उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर में कुल 131 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें राजेंद्र विद्यालय की प्रिंसिपर अनिता तिवारी, कई शिक्षक एवं विद्यार्थियों के अभिभावक शामिल रहे. शिविर को सफल बनाने में स्कूल की प्रिन्सिपल एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ही रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, वाइस पेट्रॉन डीके घोष, उप सचिव श्याम कुमार, केबीएस त्रिवेदी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रक्त संग्रह का कार्य जमशेदपुर ब्लड सेंटर की डॉ निर्जला झा के नेतृत्व में संपन्न हुआ.



