
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी 91 वर्षीय बीएन झा का निधन हो गया. वे मूलरुप से बिहार के खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम राका के रहने वाले है. वे
टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन में 41 साल तक सर्विस की. साल 2000 में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए. चार भाइयों में वे सबसे बड़े थे. उनकी शिक्षा-दीक्षा बिहार के खड़गपुर हवेली में हुई. उम्र दराज होने के कारण लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शुक्रवार की शाम 6:30 बजे घर में अचानक तबीयत बिगड़ गयी. डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. वे अपने पीछे तीन पुत्र संतोष झा, अवधेश झा, प्रदीप झा, दो पुत्री, पौत्र-पौत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए. शनिवार की सुबह 10 बजे बर्मामाइंस के इस्ट प्लांट बस्ती स्थित आवास से अंतिम शव यात्रा भुईयाडीह बर्निंग घाट के लिए निकलेगी.






