
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार में विधायक सरयू राय की सुबह सुबह हुई छापामारी के बाद पकड़े गये तीन लोगों से हुई पूछताछ के बाद एक पर एक नयी परत सामने आने लगी है. उक्त वसूली में भाजपा नेता सुधांशु ओझा के लोग शामिल थे. सुधांशु ओझा की कंपनी मेसर्स ओझा कंस्ट्रक्शंस चलती है, जिसको वहां पार्किंग का ठेका है. इस मसले को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी यानी जमशेदपुर अक्षेस) के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने भाजपा नेता सुधांशु ओझा को नोटिस जारी की है. (नीचे देखे पूरी खबर और पत्र)

इसमें कहा गया है कि उनके द्वारा साकची बसंत टॉकीज के सामने चिन्हित पार्किंग क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओं से प्रतिदिन अवैध रुप से राशि की वसूली की जा रही है, जो गतिविधि पूर्ण रुप से गैर कानूनी है और कानून का उल्लंघन है. जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने नोटिस में कहा है कि तत्काल अवैध राशि की वसूली को बंद करते हुए तीन दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें कि किस परिस्थितियों में सब्जी विक्रेताओं से आपके द्वारा अवैध राशि की वसूली की जा रही है. आपको बता दें कि सुधांशु ओझा भाजपा के जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष भी है और वे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी है. उनको ही कदमा थाना से छुड़वाने में अब तक पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ केस लंबित है.






