
जमशेदपुर : साकची थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने वाले छह आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 60 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। जो लोग पकड़े गए हैं उसमें किशन कुमार, पंकज सिंह, वारिस मल्लिक, अरबाज खान, मोहम्मद गुलजार और मेराज अंसारी शामिल हैं। किशन और पंकज जेल चौक की प्यून कॉलोनी के रहने वाले हैं। बाकी अन्य आरोपी साकची के मोहम्मडन लाइन के रहने वाले हैं। पुलिस इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि पुलिस इनके खिलाफ केस दर्ज कर सभी को जेल भेजेगी।






