
जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति के द्वारा मनीष प्रसाद के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि पूजन की दूसरी वर्षगांठ मनायी गयी. इस अवसर पर बारीडीह बिरसानगर 3 नंबर जोन संकट मोचन मंदिर प्रांगण में बजरंग बली की भव्य आरती के साथ गौरव दिवस मनाया गया. इसमें सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, वीर सिंह एवं समिति के ललित, अंकेश, संजय सोना, कुलदीप, मनीष, अविनाश उपाध्याय, बिपिन राव, विकास सामंत, सुनील दत्ता व अन्य लोग उपस्थित थे.





