
जमशेदपुर : लॉकडाउन की अवधि में निजी स्कूलों द्वारा फीस नहीं लिए जाने संबंधी पत्र अब तक जमशेदपुर और सरायकेला जिला प्रशासन की ओर से जारी नहीं किए जाने के कारण अभी भी अभिभावक उहापोह की स्थिति में है. जबकि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री की ओर से दावा किया जा रहा है कि उनके द्वारा सभी जिलों के उपायुक्त को चिट्ठी लिखकर निजी स्कूलों से लॉक डाउन की अवधि में अभिभावकों से फीस नहीं लिए जाने का जिक्र किया गया है, लेकिन जमशेदपुर और सरायकेला जिला प्रशासन की ओर से निजी स्कूलों को इस बाबत कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया गया है. हालांकि चाईबासा हजारीबाग, डाल्टेनगंज, कोडरमा जिले में जिला प्रशासन की ओर से सभी निजी स्कूलों से लॉकडाउन की अवधि में फीस नहीं लिए जाने संबंधी आदेश पारित किया जा चुका है. वैसे पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर जमशेदपुर के निजी स्कूलों से भी लोन की अवधि में फीस न लिए जाने की अपील की गई है. शिक्षा मंत्री के ट्विटर हैंडल के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि उन्होंने जमशेदपुर उपायुक्त को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने की का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक जमशेदपुर उपायुक्त की ओर से इस संबंध में कोई आदेश पारित नहीं किया गया है. जिससे अभिभावकों किस चिंता बनी हुई है.







