• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-Saraswati-Puja : शहर के शिक्षण संस्थानों में रही सरस्वती पूजा की धूम, देखें कहां-कहां मनी सरस्वती पूजा, एक क्लिक में

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : विद्या की देवी सरस्वती की पूजा शनिवार धूमधाम से मनाई जा रही है. शिक्षण संस्थानों के अलावा घरों और मुहल्लों में छात्र- छात्राएं पूरे भक्ति भाव से मां सरस्वती की भक्ति करते देखे गए. दो साल से जारी कोविड महामारी के कारण लागभग सभी धार्मिक अनुष्ठान पाबंदियों के साथ संपन्न हो रहे हैं. इस बार थोड़ी नरमी बरती गई है, जिससे छात्र-छात्राओं में थोड़ा उत्साह है और वे पूरे भक्तिभाव से मां सरस्वती की आराधना कर रहे हैं. सुबह से ही जमशेदपुर और सरायकेला भक्ति रस में रमा रहा. सरायकेला जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को सरस्वती पूजा को लेकर पूजा समितियो एवं शिक्षण संस्थानों में विशेष तैयारी की गई थी. वहीं जमशेदपुर में जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज, को-ऑपरेटिव कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज, एबीएम कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थानों व स्कूलों में सरस्वती पूजा की धूम रही. प्रतिमा स्थापित कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी. तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस क्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज पहुंचे. यहां मां सरस्वती को नमन करने के साथ ही छात्राओं को वसंत पंचमी पर अपनी तरफ से संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सभी के सुरक्षा व स्वाभिमान की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी है. छात्राएं अपने-आप में असुरक्षा का भाव न लायें. यदि रात 12 बजे भी कहीं किसी तरह की परेशानी होती है, तो उन्हें (बन्ना गुप्ता) सूचित करें. वे उनके साथ हैं. स्कूल कॉलेजों में पूजा स्थल पर मास्क, सेनेटाइजर, हैंड-वाश की व्यवस्था की गयी. विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति नहीं रही महज औपचारिकता के साथ पूजा अर्चना की गई. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखें वीडियो)

मान्यता के अनुसार मां की पूजा करने से अज्ञानी व्यक्ति भी ज्ञानी बन जाता है. इनकी आराधना करने से संबंधित व्यक्ति को हर प्रकार का ज्ञान, कला, संगीत व वाणी की वरदान मिल जाती है. वसंत पंचमी के दिन राशि के अनुसार अलग-अलग रंग की कलम मां सरस्वती को चढ़ाने से विद्या की प्राप्ति होती है. (नीचे भी पढ़ें)

जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह में सरस्वती पूजा मनी
जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह में सरस्वती पूजा  का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आर जे वेलफेयर सोसायटी की चेयरपर्सन पुनम झा, सचिव रमन झा, कोषाध्यक्ष जे एम दुबे, उप प्राचार्या अंकिता तिवारी, भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, बोंगा सोरेन, सुमन कुमारी, आकांक्षा दुबे, हिमांशु भारद्वाज, स्नेहा, पूजा, सिमरन, प्रिया, अलका, ब्यूटी, अमृता,  ममता प्रसाद, सिमरन कुमारी समेत अन्य शामिल थे. सरस्वती पूजा में स्कूल के बच्चे व अभिभावक  शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

भारतीय जागृति संघ ने सोनारी के सिद्धु-कान्हु उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों संग मनायी सरस्वती पूजा
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती पूजा (वसंत पंचमी) के शुभ उपलक्ष्य पर भारतीय जागृति संघ द्वारा सोनारी स्थित सिद्धु-कान्हु उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में 142  छोटे बच्चों (विद्यार्थियों) में पाठ्य सामग्री एवं मिठाइयों का वितरण किया गया. समिति के महासचिव संतोष शर्मा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए शिक्षा एवं विद्यार्थी जीवन के महत्व को बताया. इस अवसर पर समिति के राजू भगत, अमित मंडल, संतोष मिश्रा, विक्की यादव, सोमू, विशू, ब्रजेश, अभिषेक, कमल, सौरभ, प्रविन, अमित, राहुल पानी, सोनू आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

विद्या ग्रहण करने से समाज में सकारात्मक सोच आगे बढ़ती है : महाबीर मुर्मू
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जादूगोड़ा राखा कॉलोनी में रांकणी बॉयज क्लब के ओर विद्या देवी मां सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूजा मंडप का उद्घाटन विधि विधान से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू के द्वारा किया गया. इस अवसर महाबीर मुर्मू ने कहा मां सरस्वती विद्या की देवी है और विद्या ही एक ऐसा संपत्ति है जितना आप इसे ग्रहण करेंगे उतना ही आप विकास के पथ पर आगे बढ़ेंगे और विद्या जितना बांटेंगे उतना आगे बढ़ते चले जाएगे. इस अवसर पर मुख्य रूप से  समीर दास, बिनोद भांज, सुखलाल सोरेन, राजू मुखी, जॉय मुखर्जी, प्रवीण सिंह, पप्पू उपाध्याय, मनोज तांती, दुर्गा प्रसाद हांसदा उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

श्यामाप्रसाद हाईस्कूल में मनी सरस्वती पूजा
श्यामाप्रसाद हाईस्कूल एलुमनाई के छात्र-छात्राओं ने श्री श्री सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर अपने श्यामा प्रसाद विद्या भवन विद्यालय प्रांगण में आयोजित पूजा अर्चना कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुष्पांजलि एवं प्रसाद अर्पण किया.  साथ ही विद्यालय के वर्तमान छात्र-छात्राओं के संग भोग प्रसाद ग्रहण किए. मुख्य रूप से प्रबाल देव, त्रिदिब चट्टाराज, चंदन चक्रवर्ती, सुजीत दास, अनुपम धर, रिपन दास, कुंवर सिंह मुर्मू, छंदा बोस, पम्पा सेनगुप्ता, बुलु राय एलुमनाई उपस्थित थे. (नीचे देखें विभिन्न संस्थानों की तस्वीर)

विधायक सरयू राय अपने कार्यालय में सरस्वती पूजा करते
को-आपरेटिव कॉलेज में मनी सरस्वती पूजा
श्रीमन क्लासेस में मनी सरस्वती पूजा
ग्रेजुएट कॉलेज में मनी सरस्वती पूजा
साकची आमबगान
Developer

Developer

Related Posts

west singhbhum health check-up camp-हाटगमहरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
खबर

west singhbhum health check-up camp-हाटगमहरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

October 3, 2026
Jamshedpur rural ucil vrs case : यूसिल की वीआरएस से वंचित 138 कर्मचारी पुत्रों के भाग्य का फैसला 29 अक्टूबर को, धनबाद श्रम न्यायालय 29 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, एकजुट हुए यूसिल के पूर्व कर्मचारी-पुत्र
खबर

Jamshedpur rural ucil vrs case : यूसिल की वीआरएस से वंचित 138 कर्मचारी पुत्रों के भाग्य का फैसला 29 अक्टूबर को, धनबाद श्रम न्यायालय 29 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, एकजुट हुए यूसिल के पूर्व कर्मचारी-पुत्र

October 3, 2026
jamshedpur police success-सीतारामडेरा पुलिस ने फायरिंग मामले का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल,तीन जिंदा गोली व स्कूटी बरामद, देखिए video
खबर

jamshedpur police success-सीतारामडेरा पुलिस ने फायरिंग मामले का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल,तीन जिंदा गोली व स्कूटी बरामद, देखिए video

October 3, 2026
Next Post

jamshedpur-mla-saryu-roy-जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की अनूठी पहल, जरूरतमंदों को 5 रुपये में खिलायेंगे दाल-भात सब्जी, मुफ्त में उनके कार्यालय में होगी बच्चों की पढ़ाई, मुफ्त चिकित्सक की भी होगी व्यवस्था, saryu-attack-on-raghuvar-सरयू राय ने कहा-पूर्व सीएम रघुवर दास को किसी ने भ्रम में डाल दिया है कि उनको क्लन चिट मिल चुकी है, सीएम हेमंत पर आरोप लगाने के पहले रघुवर दास खुद गिरेबां में झांके-video-देखिये-video

jharkhand-capital-crime-झारखंड की राजधानी रांची में होटल में मिली युवक की लाश, सीसीटीवी में हत्यारे दिखे, फर्जी आइडी से लिया था कमरा, मृतक को मारने के बाद निकल गये युवक

jharkhand-capital-crime-झारखंड की राजधानी रांची में होटल में मिली युवक की लाश, सीसीटीवी में हत्यारे दिखे, फर्जी आइडी से लिया था कमरा, मृतक को मारने के बाद निकल गये युवक

jharkhand-police-success-रांची के धुर्वा पुलिस ने सीआइएसएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला दो जालसाज गिरफ्तार, सीआइएसएफ का फर्जी मुहर, वर्दी समेत कई सामान जब्त

jharkhand-police-success-रांची के धुर्वा पुलिस ने सीआइएसएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला दो जालसाज गिरफ्तार, सीआइएसएफ का फर्जी मुहर, वर्दी समेत कई सामान जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News