जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित स्वदेशी जागरण मंच जमशेदपुर महानगर के कार्यालय में सावन महोत्सव सह संगोष्ठी का सोमवार को आयोजन किया गया. इस दौरान सावन माह के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों तथा महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. इस भव्य महिला कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों और बड़ों के साथ सावन मास के सांस्कृतिक महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका पर आत्मीय संवाद हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीमेन्स कॉलेज की प्राचार्या त्रिपुरा झा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं भाजपा की जिला मंत्री रिंकू सिंह उपस्थित थीं. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान शिव-पार्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया. भाजपा जिला मंत्री रिंकू सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ त्रिपुरा झा का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य मनोज कुमार सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण सह-प्रमुख बंदेशंकर सिंह, मंजू ठाकुर, जिला संयोजक राजपति देवी, जिला महिला प्रमुख सरोज सिन्हा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख संगीता श्रीवास्तव, जिला महिला सह-प्रमुख ममता सिंह, किरणजीत कौर, रिंकू दुबे, आशा सिंह, ममता साहू सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं.




