जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा विजया हेरिटेज निवासी कारोबारी निखार सबलोक (33) को अपराधियों ने गोली चलाई है. गोली उनके शरीर पर चार गोलियां लगी है. उन्हें घायल अवस्था में साथियों द्वारा टीएमएच में भर्ती कराया गया है. निखार एनएच 33 स्थित कांदरबेड़ा के पास किसी काम से होटल टेंथमाइल स्टोन गए थे. इसी बीच अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
निखार सबलोक जमशेदपुर के कारोबारी है. उनका होटल समेत कई अन्य कारोबार है. फिलहाल उनको घायल अवस्था में टीएमएच में भर्ती कराया गया है.




