
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता ने सोनारी की जनता का उनको भारी मत देकर जीताने के लिए आभार जताया. इस मौके पर उन्होंने सोनारी सीएच एरिया स्थित भूतनाथ मंदिर (शिव मंदिर) गये, जहां उनकी जीत के लिए मन्नत रखी गयी थी. 101 नारियल फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया और जनता के साथ ही भगवान भोलेनाथ के प्रति भी आभार जताया.

यहां जनसमूह भी उमड़ा था, जिन्होंने विधायक बन्ना गुप्ता को जनता के साथ रहकर काम करने की अपील भी की. इस मौके पर कांग्रेस नेता बंटी शर्मा, संतोष सिंह, सूरज हरपाल, दिलीप साव, नीलू प्रसाद, बेबी सिंह, गुडी देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.







