जमशेदपुर : बागुननगर में रविवार को सांढ़ के हमले से शिक्षिका की कलाई टूट गई. अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शिक्षिका धीरज कौर अपने वकील पति कुलबिंदर सिंह के साथ स्कूटी में बागुननगर से गुजर रही थी. ब्राह्मणी रोड बागुननगर में दो सांड आपस में लड़ रहे थे. अधिवक्ता ने स्कूटी किनारे कर दी. लड़ते हुए सांढ़ में से एक आगे बढ़ा और उसने अधिवक्ता पर हमला कर दिया. अधिवक्ता की बांह में सिंग लगा. इसके बाद पीछे बैठी पत्नी के सीने में सींग लगा और वह गिर पड़ीं. हमलावर सांढ़ सड़क पर गिरी शिक्षिका की ओर बढ़ा परंतु वहां उपस्थित युवक ने बगल में रखे बांस से पीटा तो वह पीछे हट गया. शिक्षिका को टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां एक्सरे में उनकी कलाई टूटने की पुष्टि हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
हाल के दिनों में आवारा सांढ़ों का आतंक शहर में देखने को मिल रहा है. हमले में मानगो में दो लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जन भर घायल हुए हैं. अब यह नया मामला बागुन नगर से सामने आया है.





