जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह मर्सी अस्पताल के पास गुरुवार शाम एक स्कूटी में अचानक आग लग गई. आग से स्कूटी जल कर लगभग पूरी तरह राख हो गई तब अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची, जिसने आग पर काबू पाया.(नीचे भी पढ़ें)
बताया जा रहा है की स्कूटी लेकर ड्यूटी से वापस लौट रहा था तभी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया. वहीं पेट्रोल पंप से 2 लीटर पेट्रोल भी भरवाया था. मर्सी अस्पताल के पास उसकी गाड़ी अचानक बंद हो गई. गाड़ी मालिक, बिरसानगर जोन नंबर 10 निवासी विजय मुंडा ने गाड़ी को स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन वह स्टार्ट नहीं हो रही थी. इसी दौरान उसके एक परिचित ने स्टार्ट करने के लिए किक मारी तो अचानक स्पार्क होकर गाड़ी में आग लग गई. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि गाड़ी के चालक और स्थानीय लोगों ने मिट्टी, बालू आदि डाल कर आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक हो गईं. पास में मौजूद पुलिस वालों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इस बीच सूचना पाकर दमकल गाड़ी भी पहुंची, जिसने आग पर काबू पाया, किन्तु तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उस समय तक स्कूटी लगभग पूरी तरह जल चुकी थी.



