
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टाटा टेलकॉन के पास एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना से स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया. मौके पर स्कूटी सवार काफी समय तक घायल अवस्था में गिरा रहा. इधर सूचना पाकर टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के लिया भर्ती कराया. घायल की पहचान जेम्को आजादबस्ती निवासी अनुराम बेरा के रूप में की गई है. टाटा मोटर्स से उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे टीएमएच ले गए है. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.





