
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत अमल संघ के पास हवाई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इंकार किया है. इधर फायरिंग की सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और आस पास के लोगों से पूछताछ की. पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनी थी. मामले के संबंध में थाना प्रभारी संदीप रंजन ने बताया कि उन्हे किसी ने फायरिंग की सूचना दी थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पंहुचा पर फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है. फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग का आरोप स्थानिक निवासी अजय तिवारी पर लग रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.





