
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सोमाय झोपड़ी ऊपर टोला निवासी 30 वर्षीय जगत सोरेन की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शव को उसके घर से 20 कदम के दूरी पर स्थित चबूतरे से बरामद किया है, जहां उसका शव पड़ा हुआ था. घररालों के मुताबिक, जगत सोरेन रात के करीब दो बजे घर से बाहर निकला और घर के ही बगल में स्थित चबूतरे में जाकर बैठ गया. वहीं पर वह सो भी गया. इस बीच सारे लोग घर के सो गये. सुबह में जब घरवालों की नींद खुली तो पाया कि जगत सोरेन का सिर से काफी खून निकल चुका है और उसकी मौत हो चुकी है. इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी गयी. (नीचे पूरी खबर पढ़े और वीडियो देखे क्या कह रही पुलिस और क्या कह रहा मृतक का भाई)
बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पाया कि शव के बगल में ही एक बड़ा पत्थर पड़ा हुआ है, जिस पर काफी खून लगा हुआ है. इसके बाद घरवाले शोर मचाने लगे तो भीड़ जुट गयी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. मृतक जगत सोरेन के भाई मुन्ना सोरेन के मुताबिक, उनका भाई रात को दो बजे अपने घर से निकला और फोन कर बताया कि उसको भूख लगी है और उसको घरका खाना पसंद नहीं आया है. वह नाराज होकर घर सेबाहर जाकर चबूतरे पर बैठ गया. उस चबूतरे पर अक्सर वह बैठा करता था. घर और चबूतरे में करीब 20 कदम की दूरी है. रात को अंधेरे में किसने इस घटना को अंजाम दिया, यह किसी को मालूम तक नहीं चल पाया और आसपड़ोस के लोगों ने बताया कि उनको किसी तरह की कोई आवाज भी नहीं आयी. (नीचे पूरी खबर पढ़े और वीडियो देखे क्या कह रही पुलिस)
लेकिन यह हत्या काफी निमर्मता से की गयी है. हत्या के बारे में पुलिस पता लगा रही है कि आखिर यह कैसे और क्यों हत्या की गयी है. पुलिस आसपास के ही अपराधियों या उसको जानने वालों की ही हत्या होने की बात मानकर जांच कर रही है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी जब्त कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके बाद पत्थर पर लगे खून के धब्बों की फोरेंसिक जांच भी कारयी जायेगी. (नीचे देखे हत्या की तस्वीर)






