जमशेदपुर : शहीद दिवस के अवसर पर गोलमुरी स्थित टुइलाडुंगरी में यूथ कांग्रेस के गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष जगदीप सिंह के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीदों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया. अपने संबोधन में सत्यम सिंह ने उपस्थित शहरवासियों के साथ यह संकल्प लिया गया कि हम सभी मिलकर शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा उनके विचारों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे. (नीचे भी पढे़ं)

इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा के युवा प्रधान अमरीक सिंह, टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा के प्रधान सतबीर सिंह, पूर्व प्रधान जसबीर सिंह, कलगिदर स्कूल कमिटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह, गुरुचरण सिंह बिल, नवनीत मिश्रा, शुभम शुक्ला, सुदामा मुखी, हरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह गिल सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया.



