जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना प्रांगण में टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में ईद मिलादुन्नबी पर्व के उपलक्ष्य में टेल्को थाना शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. इसमें 26 अगस्त को होने वाले ईद मिलादुन्नबी को शांति सदभावना और भाईचारा के वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा हुई. विदित हो कि 26 अगस्त को मुसलमान के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कि यौमे पैदाइश अर्थात जन्मदिन है इसी खुशी में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाता है. इस अवसर पर बारीनगर मदरसा के प्रमुख मौलाना जियाउल्लाह ने बताया कि 26 अगस्त को सुबह 7:00 बजे बारीनगर से जुलूस ए मोहम्मदी निकलेगा टेल्को एन टाइप, के टाइप डबल रोड होते हुए टेल्को एन टाइप इमामबाड़ा आएगा. फिर वहां से यह जुलूस खड़ंगाझाड़ चौक पर आएगा, जहां फातिहा खानी होगी और फिर वहां से यह जुलूस लेबर ब्यूरो टेल्को गेट, गोलमुरी,साकची होते हुए धातकीडीह पहुंचेगा जहां पर पूरे जमशेदपुर के जुलूसों के साथ इसका समापन होगा.(नीचे भी पढ़े)
थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने अपने संबोधन में लोगों से अपील की कि वे शांति एवं सद्भावना तथा ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए शांति व्यवस्था बनाते हुए, प्रशासन द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों पर अमल करते हुए अनुशासन का ध्यान रखते हुए जुलूस में जाएंगे. प्रेम और भाईचारा के वातावरण में त्योहार मनाने का निवेदन किया. शांति सद्भावना एवं ट्रैफिक नियमों के अनुपालन में प्रशासन से जिस तरह के भी सहयोग की आवश्यकता होगी पुलिस प्रशासन सेवा में तत्पर हैं. बैठक में मुख्य रूप से शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, इम्तियाज अहमद, मनोज सिंह, ओम प्रकाश सिंह,मौलाना जिया उल्लाह, शाहिद परवेज ,मोहम्मद आलम ताज, आमिर अली अंसारी , इसरार खान, पी के दास, महेश प्रसाद, एस ए खान, सुभाष राय ,मंटू खान, मोहम्मद तौहीद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.




