जमशेदपुर: शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम गुणगान बाल मंडल, जुगसलाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय 18वां शरद ऋतु महोत्सव 29 एवं 30 दिसम्बर को महेश्वरीमंडल परिसर, जुगसलाई में धूमधाम से मनाया जायेगा. जिसकी तैयारियां आरंभ हो चुकी है. महोत्सव को सफल बनाने हेतु संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र धूत की अध्यक्षता में एक बैठक मंगलवार को महेश्वरी मंडल जुगसलाई में सम्पन्न हुई. उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 30 दिसम्बर मंगलवार को भजनों की अमृत वर्षा हेतु राजस्थानी धमाल के लिए सुप्रसिद्ध गायिका कनिका ग्रोवर (इंदौर) एवं गायक प्रकाश मिश्रा (कोलकाता) को आमंत्रित किया गया है. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही लौहनगरी के भजन सम्राट अशोक आगीवाल एवं महावीर अग्रवाल मुन्ना कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपनी हाजरी श्याम बाबा के दरबार में लगायेंगे. पहले दिन 29 दिसम्बर को दोपहर 2.31 बजे से विशाल निशान यात्रा माहेश्वरी मंडल परिसर जुगसलाई से आरंभ होकर मुख्य मार्गो से होते हुए भी बैकुण्ठ धाम सात मंदिर पहुंचेगी. निशान यात्रा का मुख्य आकर्षण बाबा श्याम की पालकी, मनमोहक झांकी, बैण्ड बाजा, 351 निशान, धमाल की अमृत वर्षा होगी.बैठक में मुख्य रूप से सचिव निरज शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा, मनोज शर्मा, पंकज शर्मा, चन्दन शर्मा, राज कुमार मित्तल, जितेश अग्रवाल, विकास शर्मा, सुमित शर्मा (वासु). सौरभ अग्रवाल, कमल पारिक, विमल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल एवं इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
इन स्थानों पर मिलेगा निशान कूपनः जितेंन्द्र फैंसी स्टोर, राणी सती फैंसी स्टोर, राज लक्ष्मी साड़ी सेंटर, श्रृंगार, अंकित कन्फेक्शनरी स्टोर में संपर्क कर श्याम प्रेमी निशान कूपन प्राप्त कर सकते हैं.



