जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने मंगलवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया. दौरे के दौरान श्री कुमार ने एमजीएम परिसर स्थित मानगो नगर निगम द्वारा संचालित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया, ताकि एमजीएम अस्पताल में आगंतुको एवं मरीजों को असुविधा न हो. उप नगर आयुक्त ने पूर्व में भी शौचालय की साफ-सफाई को लेकर निर्देश जारी किये थे. आज उन्होंने निरीक्षण कर शौचालय की साफ-सफाई की जांच की. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा उन्होंने एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निर्माणाधीन डब्ल्यूटीपी का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिये. उप नगर आयुक्त ने अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट और एनईपी के डायरेक्टर के साथ बैठक कर ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस को लेकर भी विचार विमर्श किया. उन्होंने डब्ल्यूटीपी एवं एसटीपी के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस को लेकर दो दिनों के अंदर प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर सहायक अभियंता मयंक मिश्रा, कनीय अभियंता मुकुल आनंद, जलालुद्दीन अंसारी आदि भी उपस्थित रहे.



