जमशेदपुर : श्री सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट एवं पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है. साकची स्थित महालक्ष्मी मंदिर में आगामी 31 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 तक इस कथा का आयोजन होगा, जिसमें वृंदावन से पधारे आचार्य राजेंद्र जी महाराज शिव पुराण की कथा सुनायेंगे. कथा आयोजन समिति की रविवार को आयोजित एक बैठक में कथा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जिम्मेदारियों का वितरण किया गया. प्रतिदिन पूजा की व्यवस्था उषा चौधरी, संगीता मित्तल अनु, अंजू चेतानी, मनीष खन्ना एवं प्रतिदिन पूजन सामग्री की व्यवस्था का जिम्मा बजरंग अग्रवाल, अंकित मोदी, निर्मल पटवारी, प्रमोद जालुका को सौंपी गयी है. माइक, लाइट, टेंट, डेकोरेशन का जिम्मा गौरव अग्रवाल (बाबू), विष्णु धानुका एवं साज-सज्जा का जिम्मा अमित अग्रवाल मोनू व राहुल चौधरी देखेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

महाराज जी एवं उनके सहायकों के आवासन की व्यवस्था एवं सेवा की जिम्मेदारी संजय अग्रवाल, विमल रिंगसिया ने स्वीकार की है. प्रतिदिन सूखा प्रसाद लाने एवं वितरित करने की जिम्मेदारी मुरारी लाल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, राजकुमार मावंड़िया की होगी. प्रतिदिन आरती का थाल सजाने एवं पुष्पांजलि की व्यवस्था बिंदिया नरेडी, खुशबू कांवटिया, सुधा पटवारी करेंगी. यजमानों व अतिथियों के लिए दुपट्टा मंगवाने एवं ओढ़ाने की जिम्मेदारी अशोक गुप्ता एवं अमित संघी की होगी. मीडिया को समाचार प्रदान करने का काम कमल किशोर अग्रवाल एवं आकाश शाह संभालेंगे. प्रचार-प्रसार व होर्डिंग्स की व्यवस्था गौरव अग्रवाल करेंगे. भोजन एवं प्रसाद व्यवस्था का संयोजक सन्नी संघी, बबलू अग्रवाल, ऋषभ चेतानी को बनाया गया. कथा स्थल पर भक्तों की सुविधा का ध्यान अग्रवाल युवा मंच के रोहित अग्रवाल, नवनीत चौधरी, महेश भाऊका, भायली महिला मंडल की अध्यक्ष कविता अग्रवाल, दादी परिवार साकची की टीम एवं नीतू अग्रवाल देखेंगी.(नीचे भी पढ़ें)
प्रतिदिन चढ़ेंगे 1008 रामनाम लिखे बेलपत्र
भगवान शिव के रुद्राभिषेक के पश्चात प्रतिदिन 1008 राम नाम लिखे बेलपत्र अर्पित किये जाएंगे. पहले दिन महिलाएं चंदन से राम राम लिखेंगी और दूसरे दिन वे बेलपत्र पूजन के पश्चात शिवलिंग पर चढ़ाए जाएंगे. इसके लिए प्रतिदिन बेलपत्र की व्यवस्था उमेश ख़िरवाल एवं विनोद शर्मा करेंगे.
कथा के मध्य होगी नृत्य नाटिका
कथा के मध्य विभिन्न अवसरों पर नृत्य नाटिका का भी आयोजन होगा. इसके संयोजक सुरेश शर्मा लिप्पू एवं महावीर अग्रवाल होंगे. श्री सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अशोक चौधरी, संतोष अग्रवाल, ओम प्रकाश रिंगसिया, सांवरमल अग्रवाल, अशोक गुप्ता, ममता अग्रवाल, संदीप मुरारका, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी समेत अन्य लोग शामिल थे.














