जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के दुकान विवाद में नया मोड़ आया है. शनिवार को लक्ष्मी नारायण शर्मा एसएसपी कार्यालय पहुंचे है और न्याय की गुहार लगा रहे है. उन्होंने एसएसपी को सौंपे गये ज्ञापन में बताया है कि मानगो बाजार में उनका एक कपड़े का दुकान ‘सुमित ड्रेसेज’ है. वे उसे 1996 से चला रहे है. 27 जनवरी की रात्रि 9.30 बजे वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गये. अगले दिन सुबह दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है तथा अंदर से शटर को ब्लॉक किया गया. जांच करने पर पता चला उनके बगल के दुकानदार बिहार लाल शर्मा तथा उनके परिवार वालों ने अंदर से उनके दुकान की दीवार तोड़कर दुकान में रखा सारा सामान चोरी कर लिया. इस दौरान उन्होंने करीब 20 लाख रुपये का कपड़ा और अन्य सामान की चोरी की. (नीचे भी पढे़ं)
इसका जब उन्होंने विरोध किया तो बिहारी लाल शर्मा, उनका पुत्र हेमंत शर्मा, भवानी शंर्मा, पुत्री प्रियंका शर्मा, दामाद अनूप शर्मा, राज् मिस्त्री उमा शंकर और दुकान का स्टाफ मोहन सभी एकजुट होकर उनकी दुकान को अपना बताने लगे. चोरी की सूचना मिलने पर लक्ष्मी नारायण शर्मा के बेटे सुनील शर्मा, उनकी पत्नी और बेटी दुकान पहुंची. उन सभी ने मिलकर लक्ष्मी नारायण के घर वालों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और पुत्री और पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने लगे. इसकी शिकायत उन्होंने थाना में की परंतु दोनों ओर से समझौता की बात पुलिस के द्वारा की जा रही थी. वहीं 11 मार्च की रात उनके दुकान की शटर के सामने ईंट लगाकर तथा गिट्टी बालू मिक्स करने वाली मशीन मंगवाकर बाहर से दीवार खड़ी कर दुकान को बंद करने का प्रयास किया गया. उन्होंने एसएसपी से गुहार लगायी है कि इस मामले में उचित जांच कर आरोपियों को सजा दी जाये.







