जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिवमंदिर के शताब्दी समारोहों की शृंखला में मंगलवार, 30 जून को मंदिर परिसर में ज्योतिर्मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती का व्याख्यान आयोजितहोगा. कार्यक्रम संयोजक विश्वनाथ शर्मा ने आज यहां बताया कि पूज्य शंकराचार्य कल श्री राजस्थान शिवमंदिर के बैंक्वेट हॉल नारायणम में दोपहर 3 बजे से व्याख्यान करेंगे एवं सभी सनातनी भक्त पूज्य शंकराचार्य के आशीर्वचन से लाभान्वित होंगे. इस अवसर पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पारडीह काली मंदिर के महंत विद्धयानंद सरस्वती का सान्निध्य भी इस अवसर पर प्राप्त होगा. (नीचे भी पढ़ें)
विगत दिनों श्री राजस्थान शिवमंदिर में आयोजित धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को इस कार्यक्रम में पुरस्कृत भी किया जाएगा. श्री राजस्थान शिव मंदिर के अध्यक्ष छीतरमल धूत, महामंत्री अरुण अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रामुका एवं सांवरलाल शर्मा, मनोज केडिया, पवन सिंगोदिया ने सभी सनातनी भक्तों को इस अनमोल अवसर पर पूज्य शंकराचार्य श्री वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज का अमृत तुल्य व्याख्यान श्रवण करने के लिए सादर आमंत्रित किया है.







