जमशेदपुर: श्री श्याम भक्त मंडल, भालूबासा द्वारा 11 मई, रविवार को आयोजित होने वाले भव्य श्याम महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यक्रम स्थल भालूबासा स्थित हरिजन स्कूल मैदान में संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने की. उन्होंने जानकारी दी कि महोत्सव का शुभारंभ सुबह 8 बजे श्याम अखंड ज्योति पाठ से होगा, जिसमें 501 महिलाएं सामूहिक रूप से भाग लेंगी. रात्रि 8.30 बजे से भजनों की अमृतवर्षा (संकीर्तन) का आयोजन किया जाएगा. मंडल के संयोजक पवन अग्रवाल ने कहा कि सामूहिक प्रयास से इस महोत्सव को ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा. पवन ने आगे बताया कि सामूहिक पाठ हेतु 501 महिलाओं का पंजीकरण काफी पहले ही पूरा हो चुका है. कार्यक्रम हेतु 10,000 वर्गफुट क्षेत्र में विशाल पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसे नयनाभिराम बल्बों से सजाया जा रहा है. बाबा श्याम का भव्य दरबार भी सजाया जाएगा, जिसमें कच्चे और विदेशी फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

इसके लिए विशेष रूप से कुशल कारीगर बुलाए जा रहे हैं. महिला शाखा अध्यक्ष रिंकू अग्रवाल और सचिव उषा गुप्ता इस सामूहिक पाठ की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही हैं. इस बैठक में महावीर अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, बजरंग केवलका, राजू खंडेलवाल, मालीराम अग्रवाल, नितिन चौधरी, कमलेश अग्रवाल, कैलाश छावछारिया, वर्गिस अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, बसन्त अग्रवाल, बिमल अग्रवाल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, हरि राव, सुरेश अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, सुरेश शर्मा, वेदप्रकाश उपाध्याय, कंचन दे सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे. बैठक का समापन ‘बाबा श्याम के जयकारों‘ के साथ किया गया.



