
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित भेड़ा ढिपा निवासी राजेश प्रजापति उसके भाई अशोक प्रजापति और मां सुमित्रा देवी को उसी के चाचा महादेव प्रजापति ने रॉड से मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां स्थिति गंभीर होने पर सभी को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां सभी का इलाज चल रहा है। घायलों को सर पर गंभीर चोटें अाई है।

घायल राजेश प्रजापति ने बताया कि वह ठेला चलकर अपने परिवार का जीवन यापन करता है। चाचा महादेव से हमेशा से संपत्ति को लेकर विवाद होता रहा है। घर के रास्ते में उन्होंने गड्ढा खुदवा दिया है जिससे ठेला लाने लेजाने में दिक्कत होती है। शनिवार को चाचा महादेव, राजेन्द्र, कृष्णा, लक्ष्मी, और विनीता देवी घर में घुसे और रॉड से मारपीट कर घायल कार दिया। बागबेड़ा थाना में मामले कि शिकायत की गई है।








