
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा समर्पित नए दोराबजी टाटा पार्क में लोगों का आना जाना अभी से शुरु हो गया है. पार्क हालाकि बंद है लेकिन उद्घाटन की खबरें पढ़ने के बाद लोग अपने आप को रोक नहीं पाए. लोगों की भीड़ कीनन स्टेडियम के सामने बने नए पार्क को देखने के लिए उमड़ पड़ी.
लोग सेल्फी लेते हुए नजर आए. पिता और बेटे के साथ पति और पत्नी के अनोखे प्यार के इस मिसाल को नए तरीके से पेश किया गया है. जिसको लोग निहारने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं. वीकेंड होने के कारण लोगों की यहां काफी भीड़ रही. साथ ही यहां सतरंगी छटा लाइटिंग की बिखरनी शुरू हो गई, जो सड़कों से गुजरा वह उस पार्क की ओर देखता हुआ गया.
इस पार्क को टाटा स्ट्रक्चर द्वारा तैयार किया गया है. इसकी खासियत यह है कि अब तक सर दोराबजी टाटा का ही प्रतिमा यहां लगाई गई थी लेकिन यहां उनकी धर्मपत्नी लेडी मेहरबाई टाटा की प्रतिमा को भी यहां लगाया गया है, जो लोगों को खासा आकर्षित कर रही है.

पार्क में दो स्थानों पर मेहरबाई टाटा से संबंधित कहानियां भी लिखी गई है जबकि बीच में बनाए गए डायमंड के बारे में भी इतिहास की जानकारी लोगों को यहां दी गई है. यही नहीं लोगों को सर दोराबजी टाटा के बारे में बताया गया है जहां लोग इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.






