
जमशेदपुर : शहर में छिनतई गिरोह का आतंक सर चढ़ के बोलने लगा है. मंगलवार शाम को सिदगोड़ा थाना इलाके में दो छिनतई की घटना होने के बाद रात सवा 11 बजे के करीब गोलमुरी क्लब के सामने टेल्को जाने वाली मुख्य सड़क पर महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन की छिनतई कर ली. महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार थी और घोड़ाबांदा अपने घर की ओर जा रहे थे. चेन छीनने की घटना में महिला अनियंत्रित होकर स्कूटी से नीचे गिर गई. यह तो संजोग था की महिला की जान बच गई, क्यूंकि उसी वक्त ही पीछे से एक डंपर भी तेज रफ़्तार में टेल्को की ओर जा रहा था. डंपर महिला के ऊपर चढ़ने से बच गया. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश सात नंबर जोन की ओर निकल गए. घटना के बाद कुछ राहगीर भुक्तभोगी दंपत्ति के पास रुके. उन्हें हिम्मत दी. भुक्तभोगी घर से दोबारा थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी. पुलिस टीम को बदमाशों के पीछे लगाया गया है. समाचार लिखे जाने तक भुकभोगी थाना में ही थे. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा की ऐसी कोई सूचना नहीं है. वे थाना से पता लगाते हैं.




