जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को में शुक्रवार को बदमाशों ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सदस्य वाई एन सिंह की पत्नी श्रीमती स्वेता सिंह के गले से चारपहिया वैन सवार बदमाशों ने सोने की चेन(मंगलसूत्र) छीन लिया और फरार हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह श्वेता सिंह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली, करीब 6 बजे के आस पास जमशेदपुर टेल्को कॉलोनी के जीई हॉस्टल से लुपिटा चर्च के रास्ते गुजर रही थी, वही बदमाश ताक लगाए बैठे थे. और वारदात को अंजाम दिया.(नीचे भी पढ़े)
पूर्व सैनिक की पत्नी अपनी फरियाद लेकर टेल्को थाने पहुंचीं और घटना की पूरी जानकारी टेल्को थाना प्रभारी को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया. कैसे चलती कार से पिछली खिड़की से बदमाश सर निकाल कर पीछे से चेन खींच लिया और धक्का देकर एलएफएस स्कूल वाले डाउन रास्ते से भाग गए. चेन छिनतई के दौरान गर्दन के पिछले हिस्से पर खरोंच भी आयी है और धक्का देने से हाथ में काफी चोटें आयी है.(नीचे भी पढ़े)
पूर्व सैनिक की पत्नी ने बताया कि इस चेन की कीमत करीब एक से डेढ़ लाख का बीच की है. उन्होंने बताया कि वो रोज मॉर्निंग वॉक करने जाती हैं और शुक्रवार को भी रोज की तरह ही घर टेल्को राधिका नगर, खड़ंगझार से निकली थीं. उस वक्त पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी गश्त लगा रही थी. हालांकि, घटना के वक्त वहां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम नहीं थी.














